
कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बनती नजर आ रही है। आज शाम पांच बजे सीट शेयरिंग का आधिकारिक एलान हो जाएगा।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा। गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “अंत भला तो सब भला… हां, गठबंधन होगा। कोई विवाद नहीं है। सब कुछ जल्द ही स्पष्ट होगा। सामने आ जाएगा। कुछ घंटों में सबकुछ सामने होगा। बता दें कि दोनों ही दलों के द्वारा इस बाबत एक जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस भी की जा सकती है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने अब तक 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा ने संभल, बदायूं, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, खीरी, धौरहरा, उन्नाव, लखनऊ, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, बांदा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बस्ती, गोरखपुर, कैराना, बरेली, हमीरपुर, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, आंवला, शाहजहांपुर, हरदोई, मिश्रिख, मोहनलालगंज, प्रतापगढ़, बहराइच, गोंडा, गाजीपुर और चंदौली सीट पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस को यूपी में गठबंधन के तहत 17 सीटों का ऑफर है। आज शाम तक फाइनल एलान हो सकता है। फाइनल डील के आधार पर कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में जिन 17 सीटें फाइनल हो रही हैं, उनमें- अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, सीतापुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, देवरिया, बाराबंकी, गाजियाबाद, मथुरा शामिल हैं।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












