रवि, अप्रैल 12, 2026

Actor Rituraj Singh passed away: नहीं रहे टेलीविजन एक्टर ऋतुराज सिंह, 59 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत

Actor Rituraj Singh passed away
Actor Rituraj Singh passed away

टेलीविजन एक्टर के तौर पर अपनी बड़ी पहचान बनाने वाले ऋतुराज सिंह की बीती रात हार्ट अटैक से निधन की बड़ी खबर सामने आई है।
ऋतुराज सिंह 90 के‌ दशक से टेलीविजन में सक्रिय रहें हैं। सबसे पहले उन्होंने जी टीवी पर आने वाले रिएलिटी गेम शो ‘तोल मोल के बोल’ को होस्ट कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके अलावा ऋतुराज ने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, ज्योति, दीया और बाती हम, लाडो 2 जैसे कई भारतीय टीवी शो में अभिनय कर चुके हैं। और इन दिनों ऋतुराज सिंह टीवी का लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे।

अभिनय सफर…..

अभिनेता के निजी जीवन की बात करें तो ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। उनका जन्म कोटा, राजस्थान में एक सिसोदिया राजपूत परिवार में हुआ था। ऋतुराज सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में पूरी की थी। साल 1993 में मुंबई चले आए और अभिनय को बतौर करियर के रूप में चुना। ऋतुराज अब तक कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके थे, जिनमे एक खेल राजनीति, बद्रीनाथ की दुल्हनिया आदि फिल्में शामिल थीं। ऋतुराज सिंह ने 12 वर्षों तक बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप (TAG) के साथ दिल्ली में थिएटर में काम किया था और जी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय हिंदी टीवी गेम शो, तोल मोल के बोल में अभिनय किया है।

अभिनेता के निधन पर सोशल मीडिया पर टीवी की दिग्गज हस्तियां और ढेर सारे फैंस भी श्रद्धांजलि दे रहें हैं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News