सोम, अप्रैल 13, 2026

पीएम के आगमन को तैयार लख़नऊ, प्रशासन अलर्ट

राजधानी लख़नऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी को करना है। इस सेरेमनी में देश के टॉप 10 निवेशक आ रहे है। और पहले चरण में कुल 1.16 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव भी रखा गया हैं। यह कार्यक्रम 19 से 21 फरवरी को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होना है जहाँ पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-4.0) में आने वाले आगंतुक यूपी की संस्कृति का भी दीदार करेंगे। एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) तक 14 मंच बनाए जाएंगे, जिसमें लगभग 350 से अधिक कलाकार यूपी के विभिन्न लोकनृत्यों के जरिए आगंतुकों का स्वागत करेंगे। आईजीपी में दो दिन तक बॉलीवुड कलाकार भी धमाल मचाएंगे तो बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से राम स्तुति पर नृत्य नाटिका भी होगी। उप्र संस्कृति विभाग ने आयोजन को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

आईजीपी में बॉलीवुड कलाकार मचाएंगे धमाल

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 19-20 फरवरी को बॉलीवुड कलाकार की प्रस्तुतियां दर्शकों को खूब झूमाएंगी। 19 को बिरजू महाराज कथक संस्थान के 12कलाकार कथक नृत्य नाटिका पर श्रीराम स्तुति की प्रस्तुति देगी। दर्शक मुंबई की पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर के गीतों का आनंद उठाएंगे। वहीं 20 फरवरी को ग्रैमी अवार्ड विजेता रिक्की केज की बैंड प्रस्तुति का आनंद भी दर्शक ले सकेंगे। रसिका शेखर की बांसुरी की धुन भी दर्शकों को आकर्षित करेगी।

एयरपोर्ट से आईजीपी तक बनेंगे 14 मंच

उप्र संस्कृति विभाग की तरफ से एयरपोर्ट से आईजीपी तक कुल 14 मंच बनाए जाएंगे। यह मंच एयरपोर्ट, एयरपोर्ट महानिदेशालय के सामने, एयरपोर्ट से शहीद पथ पर जोड़ने वाले फ्लाईओवर, शहीद पथ पर शहीदों की मूर्ति के सामने, 1090 चौराहा, वूमेन पावर लाइन, समतामूलक चौक अपट्रॉन के बाईं ओर, संगीत नाटक अकादमी की वाल पर फन मॉल के सामने पैदल पथ फ्लाईओवर के नीचे बाईं-दाईं तरफ, लोहिया पथ से आईजीपी जाने वाले फ्लाईओवर से पहले बाईं ओर, आईजीपी के गेट नंबर-एक व दो समेत कई मंच बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News