सोम, अप्रैल 6, 2026

बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने सीएचओ के पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक भी पद न होने से आक्रोश

Bihar State Health Society Announces Massive Recruitment Drive for CHO Positions, Outrage over Lack of Positions for General Category Candidates
Bihar State Health Society Announces Massive Recruitment Drive for CHO Positions, Outrage over Lack of Positions for General Category Candidates
Bihar State Health Society Announces Massive Recruitment Drive for CHO Positions, Outrage over Lack of Positions for General Category Candidates

बिहार में जो अभ्यर्थी हेल्थ विभाग में जाना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर है। बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार एसएचएस की ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 4500 पदों के लिए सामान्य श्रेणी के लिए कोई पद नहीं है और सभी पद आरक्षित हैं। जिसके बाद सामान्य वर्ग के बेरोजगार युवाओं में आक्रोश फैल गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति ने संविदा के आधार पर ये पद सृजित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 40 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार और राज्य सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं को प्रमोट करने की जवाबदेही होगी। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग हेल्थ वेलनेस सेंटर्स, स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर की जाएगी, जहां वे एनएचएम की योजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे। यह सभी ऑफिसर योजनाओं को मरीज और आम लोगों के बीच सही से क्रियान्वयन करने के साथ-साथ पब्लिक प्रोग्राम चलने और रोगी के समुचित इलाज की मॉनीटरिंग भी करेंगे।

उपलब्ध कैटेगरी वाइस वैकेंसी:

अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 1345 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) : 331 पद
पिछड़ा वर्ग : 702 पद
पिछड़ा वर्ग (महिला) : 259 पद
अनुसूचित जाति : 1279 पद
अनुसूचित जाति (महिला) : 230 पद
अनुसूचित जनजाति : 95 पद
अनुसूचित जनजाति (महिला) : 36 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 145 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 78 पद
कुल पदों की संख्या : 4500
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

उम्मीदवारों ने बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ ही CCH या GNM कोर्स किया हो या बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के साथ सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिटी हेल्थ में सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

आयु सीमा :

न्यूनतम आयु 21 वर्ष।
अधिकतम आयु 42 वर्ष।
आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आयु की गिनती 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

फीस :

सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी/ ईबीसी, पुरुष : 500 रुपए
एससी, एसटी (बिहार के मूल निवासी), महिला, पीडब्ल्यूडी : 250 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

मेरिट लिस्ट

सैलरी :

40000 रुपये प्रति माह।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News