सोम, अप्रैल 6, 2026

इसरो ने श्रीहरिकोटा से इनसेट-3डीएस को लॉन्च किया, मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

India's INSAT-3D launched successfully

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने मौसम संबंधी उपग्रह इनसेट-3डीएस को शनिवार शाम पांच बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया। इस सैटेलाइट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। इससे 10 साल तक मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी । 51.7 मीटर लंबा जीएसएलवी-एफ14 यहां स्पेसपोर्ट पर दूसरे लॉन्च पैड से दहाड़ के साथ शानदार तरीके से आगे बढ़ा। इस पर यहां गैलरी में जमा हुए दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट देखी गई, यहां लोग काफी उत्साहित थे। ये 19 मिनट 13 सेकंड में जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) यानी पृथ्वी की ऊपरी कक्षा में पहुंचा। बता दें कि इनसेट-3 डीएस भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किए जाने वाले तीसरी पीढ़ी के मौसम उपग्रह का मिशन है। ये मौसम से संबंधित जानकारी इसरो तक भेजेगा। इस सैटेलाइट को मौसम संबंधित भविष्यवाणी व आपदा चेतावनी के लिए तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News