सोम, अप्रैल 6, 2026

आमिर खान की फिल्म दंगल में चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका निभाने वाली सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन

Amir Khan’s Dangal co-star Suhani Bhatnagar who played young Babita Phogat, dies at 19

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुहानी भटनागर जिन्हें दंगल में छोटी बबीता के रोल में देखा गया था। एक्ट्रेस अपने इलाज के लिए दवाइयां खा रही थीं । रिपोर्ट्स के मुताबिक दवाइयों के रिएक्शन की वजह से उनके पूरे शरीर में पानी भर गया था जिस वजह से उनकी मौत हो गई। बीते कुछ दिनों से सुहानी का फरीदाबाद में इलाज चल रहा था। वो फरीदाबाद के सेक्टर 17 में रहती थीं। सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा। आमिर खान की टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा- सुहानी के गुजर जाने की खबर से हम बेहद दुखी हैं। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। सुहानी बेहद टैलेंटेड लड़की थीं, हमेशा टीम प्लेयर बनकर काम करती थीं। उनके बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी आप हमारे दिलों में हमेशा स्टार रहेंगीं।सुहानी भटनागर बॉलीवुड की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्हें आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ (2016) में बबीता फोगट के रोल के लिए जाना जाता है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। उन्होंने कई टेलीविजन ऐड्स में भी काम किया था। ‘दंगल’ के बाद सुहानी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया। वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। कई इंटरव्यू में सुहानी ने बताया था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लौटने का प्लान बनाया है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News