रवि, अप्रैल 5, 2026

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली नहीं बल्कि इस सीट से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

May Be A Possible Candidate From…’: Cong Leader Hints At Priyanka’s Foray Into Lok Sabha Polls

लोकसभा चुनाव के लिए दो दिन पहले भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। जिसमें 195 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इस बीच कांग्रेस भी जल्द पहली सूची जारी कर सकती है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब उनके दमन दीव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। यह दावा कांग्रेस की दमन दीव यूनिट के प्रदेश अध्यक्ष केतन पटेल ने किया है ।

केतन पटेल ने कहा कि प्रियंका गांधी दमन और दीव से संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं। मैं इस प्रस्ताव का स्वागत करता हूं। आलाकमान ने हमें डेटा संग्रह की जिम्मेदारी दी है। प्रियंका जी के आने से पूरा दक्षिण गुजरात जो हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है और सौराष्ट्र जो दीव से सटा हुआ है, उसे यहां फायदा होगा। दमन दीव से मौजूदा सांसद लालूभाई पटेल एक बार फिर बीजेपी की ओर से मैदान में हैं। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और राजीव चंद्रशेखर सहित प्रमुख नामों की घोषणा की है।बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने के बाद से कांग्रेस गठबंधन प्रेशर में आ गया है। इस प्रेशर को कम करने के लिए कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन भी अपनी पहली लिस्ट जल्द ही अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

यह भी पढ़ेबीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषित, विराट कोहली ने सीरीज खेलने से लिया रेस्ट

यह भी पढ़ेइस सप्ताह OTT पर है फिल्मों को भरमार, पूरे वीकेंड उठाएं घर बैठे इसका लुफ्त

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News