
22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इस पल का साक्षी समूचा विश्व था। 550 वर्षो के उपरांत रामलला मंदिर में विराजित हुए जिससे राम के अनुयायी और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोग आज हर्षित है। आज विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी विधानसभा सदस्य और यूपी की कैबिनेट ने अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। आज सुबह विधानसभा पर सभी सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में एक साथ रामलला दर्शन के लिए एक साथ बसों के द्वारा रवाना किया गया। इस दौरान पक्ष और विपक्ष दोनों के ही सदस्य मौजूद रहे।
यूपी विधानसभा के लिए ऐतिहासिक दिन:
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक है ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि सभी विधान सभा के सदस्य एक साथ रामलाल के दर्शन करेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यूपी का माहौल पूरी तरीके से राम में बना हुआ है जहां एक तरफ अयोध्या में रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है तो वही आज राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सभी सदस्य और उत्तर प्रदेश सरकार की पूरी कैबिनेट विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में अयोध्या के लिए रवाना हुई।
टूटी दलीय सीमाएं कांग्रेस-बसपा भी आए साथ:
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के ही विधानसभा सदस्य ही नहीं बल्कि कांग्रेस,बसपा, निषाद पार्टी, सुभाषपा, अपना दल के भी मंत्री, एमएलए, एमएलसी मौजूद रहे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपनी बस में सबसे आगे सभी विधानसभा सदस्यों का नेतृत्व कर रहे थे। खास बातचीत ने उन्होंने बताया कि उनके इस प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी और आज बेहद सुखद पल है कि सभी एक साथ रामलाल के दर्शन करने जा रहे हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राजा भईया, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मंत्री नंद गोपाल नंदी, सूर्यप्रताप शाही, कपिल देव अग्रवाल, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्र ‘मोना’ सहित तमाम विधानसभा सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। इस कार्यक्रम दौरान पूरा वातावरण राममय हो चुका था।
सपा विधायकों ने किया किनारा:
विधानसभा अध्यक्ष के प्रस्ताव पर संपन्न हुए इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी ने किनारा किया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि समाजवादी पार्टी के विधायक रामलाल के दर्शन के लिए इच्छुक थे लेकिन पार्टी गाइडलाइन के अनुसार वह यहां उपस्थित नहीं हो पाए। बजट के दौरान जब अखिलेश यादव और शिवपाल यादव से रामलाल के दर्शन करने के संबंध में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि वह परिवार सहित रामलाल के दर्शन करेंगे जब प्रभु राम खुद उन्हें बुलाएंगे।
यह भी पढ़े: बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषित, विराट कोहली ने सीरीज खेलने से लिया रेस्ट
यह भी पढ़े: इस सप्ताह OTT पर है फिल्मों को भरमार, पूरे वीकेंड उठाएं घर बैठे इसका लुफ्त
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












