सोम, अप्रैल 13, 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी हाई कमान ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए किया निष्कासित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी हाई कमान ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए किया निष्कासित #AcharyaPramodKrishnam #Congress @AcharyaPramodk #NarendraModi #Politics #BreakingNews #NewsUpdates #RahulGandhi #BJP #dwsamachar @INCIndia https://hindibylines.wpcomstaging.com/2024/02/11/congress-expels-acharya-pramod-krishnam-for-making-statements-against-party/
Congress expels Acharya Pramod Krishnam for making statements against party
Congress expels Acharya Pramod Krishnam for making statements against party

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी हाई कमान ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अनुशासनहीनता को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। उन्होंने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात की थी और उनकी जमकर तारीफ की थी। साथ ही अन्य कैबिनेट मंत्रियों से भी मुलाकात की थी। आचार्य प्रमोद कृष्णम लंबे समय से कांग्रेस पर ही हमलावर थे। वह अपनी ही पार्टी के नेताओं को निशाने पर ले रहे थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में कुछ बड़े नेता ऐसे हैं, जिन्हें हिंदू शब्द से ही नफरत है। कुछ कांग्रेसी ऐसे नेता हैं, जिन्हें राम मंदिर से ही नहीं, बल्कि भगवान राम से भी नफरत है।

प्रमोद कृष्णम ने कल्कि धाम के शिलान्यास के लिए मोदी और योगी को न्योता भी दिया है। इस दौरान उन्होंने मोदी और योगी की जमकर तारीफ की थी। राहुल गांधी को लेकर भी उन्होंने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलने में मुझे 4-5 दिन लगे। राहुल गांधी व्यस्त रहते हैं। वे थोड़ा कम मिलते हैं, उनका ज्यादा मिलने का स्वभाव भी नहीं है। राहुल गांधी के पास जब समय होगा तभी मिलेंगे। शायद उन्हें लगता होगा कि इनसे मिलना समय की बर्बादी है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी कांग्रेस के बड़े नेताओं से दो-तीन सालों से मुलाकात नहीं हुई है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हाल ही में मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसा था, उन्होंने कहा था कि बड़े नेता को अपनी मर्यादा और भाषा का ध्यान रखना चाहिए। कार्यकर्ताओं से पार्टी बनती है। कार्यकर्ता कर्मठ और कर्मवीर होता है। इनके प्रति जो भाषा का प्रयोग किया गया, उससे न सिर्फ मेरा मन, बल्कि तमाम कार्यकर्ताओं का मन को ठेस पहुंची है। प्रमोद कृष्णम से भाजपा में जाने को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि भाजपा में आना कोई गुनाह नहीं है। चुनाव लड़ना कोई गुनाह नहीं है। सियासत संभावनाओं का खेल है। कौन जानता था कि मैं गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी के खिलाफ लखनऊ चुनाव लड़ने आऊंगा। कौन जानता था कि लखनऊ की जनता मुझे इतना प्यार देगी। ये सब सवाल भविष्य के हैं। मैं इतना कहना चाहता हूं कि अभी तक मैंने भाजपा जॉइन नहीं की है और न ही मुझे किसी ने ये कहा है कि भाजपा जॉइन करो।

यह भी पढ़ेबीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषित, विराट कोहली ने सीरीज खेलने से लिया रेस्ट

यह भी पढ़ेइस सप्ताह OTT पर है फिल्मों को भरमार, पूरे वीकेंड उठाएं घर बैठे इसका लुफ्त

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News