सोम, अप्रैल 13, 2026

किसानों के आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के 7 जिलों में 3 दिन बंद किया इंटरनेट

Farmers’ ‘Delhi Chalo’ march: Haryana orders suspension of mobile internet, bulk SMS in 7 districts; seals Shambhu border

हरियाणा सरकार ने 7 जिलों में 3 दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट, डोंगल और बल्क SMS पर रोक लगा दी है। यह फैसला पंजाब और हरियाणा के किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच को देखते हुए लिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा समेत 26 किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच का एलान किया है। प्रदेश के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शनिवार की शाम जारी आदेशों में कहा है कि किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए प्रदेश के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में 11 फरवरी को सुबह 6 बजे से 13 फरवरी की रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

Farmers’ ‘Delhi Chalo’ march: Haryana orders suspension of mobile internet, bulk SMS in 7 districts; seals Shambhu border
Farmers’ ‘Delhi Chalo’ march: Haryana orders suspension of mobile internet, bulk SMS in 7 districts; seals Shambhu border

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठन 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। ऐलान के चलते हरियाणा पुलिस अलर्ट पर है। पंजाब के किसान 10 हजार ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में दाखिल होंगे। इसके लिए शंभू बॉर्डर, डबवाली और खनोरी बॉर्डर को चुना गया है। इसे देखते हुए पंजाब के किसानों को हरियाणा के रास्ते दिल्ली जाने से रोकने के लिए अंबाला में धारा 144 लागू कर दी गई है।

वहीं शंभू बॉर्डर के पास पहले ही सीमेंट की बैरिकेडिंग और कंटीली तारें लगा दी गई हैं। अब प्रशासन ने यहां आज से घग्गर नदी के ऊपर बने ब्रिज को भी बंद कर दिया है। हरियाणा पुलिस ने इस दौरान लोगों से 13 फरवरी को प्रदेश के मुख्य मार्ग का उपयोग अति आवश्यक स्थिति में ही करने की सलाह दी है। हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है। आमजन से अपील की गई है कि वे पंजाब की ओर यात्रा अति आवश्यक परिस्थितियों में ही करें।

यह भी पढ़ेबीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषित, विराट कोहली ने सीरीज खेलने से लिया रेस्ट

यह भी पढ़ेइस सप्ताह OTT पर है फिल्मों को भरमार, पूरे वीकेंड उठाएं घर बैठे इसका लुफ्त

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News