सोम, अप्रैल 13, 2026

पुलिस स्टेशन के अंदर भाजपा विधायक ने शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता को मारी गोली, आरोपी अरेस्ट

Sena Leader Critical After BJP MLA Opens Fire In Police Station Near Mumbai
Sena Leader Critical After BJP MLA Opens Fire In Police Station Near Mumbai
Sena Leader Critical After BJP MLA Opens Fire In Police Station Near Mumbai

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक ने शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता को पुलिस थाने के अंदर गोली मार दी। दोनों के बीच कई दिनों से तनातनी चली आ रही थी। यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले उल्हासनगर पुलिस थाने में शुक्रवार देर रात हुई। घायल शिवसेना विधायक महेश गायकवाड़ को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी सुधाकर पठारे का कहना है शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता महेश गायकवाड़ और बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया और वे शिकायत देने के लिए पुलिस स्टेशन आए। उसी समय, उनके बीच कुछ चर्चा चल रही थी कि अचानक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके लोगों पर गोली चला दी। इसमें दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरन्त एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाजा करवाया जा रहा है। मामले को लेकर जांच की जा रही है। शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को घायल करने के आरोप में भाजपा विधायक गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों नेताओं में कुछ दिनों से मतभेद था। इसके बाद वे दोनों पुलिस स्टेशन में शिकायत करने आए थे जहां कहासुनी के बाद भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके साथियों पर गोली चला दी। वहीं उल्हासनगर फायरिंग की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने सवाल खड़े किए। उन्होंने बताया कि यह फायरिंग पुलिस स्टेशन के अंदर हुई है, जिसने गोली चलाई वह बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ थे, जिस पर गोली चली वह शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता महेश गायकवाड़ है। महाराष्ट्र को जंगलराज बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News