सोम, अप्रैल 6, 2026

एक्ट्रेस पूनम पांडे की अचानक मौत, सर्वाइकल कैंसर से थीं पीड़ित

Poonam Pandey dies of cervical cancer at 32, model's manager confirms
Poonam Pandey dies of cervical cancer at 32, model's manager confirms
Poonam Pandey dies of cervical cancer at 32, model’s manager confirms

अपने हॉटनेस और बोल्डनेस की विवादों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे की अचानक मौत होने की बड़ी खबर सामने आई है। इस बात की पुष्टि उनके मैनेजर ने की है। 32 साल की पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर का सामना कर रही थीं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस की टीम ने अपने बयान में किया है। सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमे लिखा गया है, ‘आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने से पूरा प्यार और दयालुभाव दिया। इस दुख की घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद का सकें।’

मैनेजमेंट टीम ने की पुष्टि

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम से शेयर हुई इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को परेशान कर दिया है। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट कर पूछा है कि क्या ये मजाक है। क्या पूनम की टीम किसी प्रोजेक्ट के प्रचार के लिए ये पैंतरा आजमा रही हैं। क्या वो सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाना चाहती हैं या फिर कहीं उनका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया?

पूनम पांडे की मैनेजर ने कही यह बात

पूनम पांडे की मैनेजर निकिता शर्मा ने खुद इस दिल दुखाने वाली खबर का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘पूनम पांडे इंडस्ट्री का ही चमकता सितारा नहीं थीं, बल्कि वो लोगों के लिए ताकत और सहनशक्ति का भी उदाहरण थीं। उनकी खराब होती तबीयत के बीच उनकी हिम्मत सभी में दाद देने वाली थी। हम उनकी मौत के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन साथ ही हमें याद रखना चाहती कि सर्वाइकल कैंसर कितनी बड़ी परेशानी है और इसे लेकर जागरूकता फैलानी चाहिए।’

कौन थीं पूनम पांडे

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे इंडस्ट्री की सबसे विवादित हस्तियों में से एक थीं। अपने बोल्ड लुक्स के चलते चर्चा बटोरने के लिए उन्हें जाना जाता था। इसके अलावा उनकी बातों और एक्शन्स पर भी काफी विवाद होते थे। पूनम पांडे ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। साल 2013 में फिल्म ‘नशा’ के साथ उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘लव इज पॉइजन’, ‘आ गया हीरो’ और ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ जैसी फिल्मों में काम किया था। कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में भी उन्हें देखा गया था।

अक्सर विवादों से रहा गहरा नाता:

मॉडल कम एक्ट्रेस पूनम पांडे ने 2011 में कहा था कि अगर टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतती है, तो वो न्यूड पोज करेंगी। इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। 2016 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। टीम के जीतने की खुशी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सेमी न्यूड फोटो पोस्ट की थी।

एक बार उन्होंने यूट्यूब पर अपने बाथरूम के अंदर का वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उन्हें यूट्यूब की तरफ से ब्लॉक कर दिया गया था। 2012 में उन्होंने अपने नाम का एक ऐप बनाया था, जिसे गूगल ने ये कहकर बैन कर दिया था कि वो ऐप के जरिए एडल्ट कंटेंट बना रही हैं। एडल्ट वीडियो मामले में जब राज कुंद्रा विवादों में आए, तो उस वक्त मामले से पूनम पांडे का नाम भी जोड़ा गया।

अन्य विवादों के साथ-साथ वहीं उनकी शादी भी काफी विवादों में रही है। दरअसल में 1 सितंबर 2020 को पूनम पांडे ने अपने दोस्त सैम बॉम्बे से शादी की थी। हालांकि इस शादी में जल्द ही दिक्कतें आने लगीं। शादी के 10 दिन बाद एक्ट्रेस ने पति सैम पर शोषण और मारपीट का आरोप लगाया था। सैम को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद सैम बॉम्बे जमानत पर छूटे थे। पूनम और सैम ने बात कर अपने रिश्ते को उलझा लिया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों ट्रोल भी हुए थे।

पूनम पांडे अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह अपने बेबाक अंदाज के लिए हमेशा ही लोगों के जहन में जिंदा रहेंगी।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News