सोम, अप्रैल 13, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू चित्रा सिंह की सड़क दुर्घटना मौत, पति और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल

Rajasthan: Congress leader Manvendra Singh injured in accident, wife dies in road accident near Alwar

Rajasthan Congress leader Manvendra Singh injured in accident, wife dies in road accident near Alwar

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे नौगांवा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों का इलाज अलवर के सोलंकी हॉस्पिटल में चल रहा है। इस हादसे में मानवेंद्र सिंह की गाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे भी इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया है।
बता दें कि कार मानवेंद्र सिंह ही चला रहे थे और पत्नी चित्रा सिंह उनके बगल वाली सीट पर बैठी थीं। मानवेंद्र के बेटे हमीर सिंह और ड्राइवर पिछली सीट पर बैठे थे।

दिल्ली से जयपुर जा रहा था परिवार

बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी चित्रा व बेटे हमीर सिंह के साथ दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहे थे। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर प्वाइंट 82.8 किमी रासगन व खुशपुरी के बीच गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ गया व गाड़ी पुलिया की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। जबकि मानवेंद्र सिंह व उनके बेटे की हालत गंभीर है। दोनों को इलाज के लिए तुरंत अलवर के सोलंकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने चित्रा सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। फिल्हाल हादसे की वजह और भी विस्तृत रूप से पुलिस पता लगा रही है। वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा व कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News