Samajwadi Party announces 16 candidates from UP

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। समाजवादी पार्टी ने पहली लिस्ट में 16 कैंडिडेट के नाम की एलान किया है। सपा ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने संभल से शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश के बाद सपा ने जिन चेहरों को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है, उनमें मैनपुरी से सांसद अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को एक बार फिर लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार हैं। फिरोजाबाद संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। बदायूं से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्कर्ष वर्मा धौरहरा से आनंद भदौरिया, संभल से शफीकुर्रहमान बर्क, एटा से देवेश शाक्य, उन्नाव से अन्नू टंडन, लखनऊ संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी ने लखनऊ मध्य से विधायक रविदास में रूद्र को प्रत्याशी घोषित किया है। फर्रुखाबाद से डॉक्टर नवल किशोर शाक्य अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिव शंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से वरिष्ठ नेता विधायक अवधेश प्रसाद अंबेडकर नगर से समाजवादी पार्टी ने अपनी विधायक लालजी वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। बस्ती से राम प्रसाद चौधरी गोरखपुर से काजल निषाद को उम्मीदवार घोषित किया गया है। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है पिछले दिनों अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी को 11 सीट देने का एलान किया था हालांकि इस पर कांग्रेस पार्टी अभी सहमत नहीं है।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












