सोम, अप्रैल 13, 2026

गाजियाबाद में धारा 144 लागू, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने लिया फैसला

(पाबंदी)

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं गाजियाबाद में धारा 144 लागू की गई है। गाजियाबाद पुलिस ने आगामी त्योहारों और गणतंत्र दिवस को देखते हुए जिले में तत्‍काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी है। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, गणतंत्र दिवस के साथ ही कई त्योहारों को देखते हुए धारा 144 लागू की गई है। वहीं 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसके अलावा 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस और फिर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है।इसके अलावा फरवरी में भी कई त्योहार हैं। 14 फरवरी को बसंत पंचमी, 24 फरवरी को संत रविदास जयंती और 26 को शबे बारात है। वहीं कई फरवरी में कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी होने वाली हैं। पुलिस के अनुसार, प्रशासन जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना चाहती है। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए ही धारा 144 लागू की गई है। धारा 144 लगने के बाद किसी भी जगह पर पांच या अधिक लोग बिना अधिकारी के आदेश के धरना, प्रदर्शन, जुलूस के लिए इकट्ठा नहीं होंगे। ना ही वे ऐसा करने के लिए किसी को प्रेरित करेंगे। आदेश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति/समूह, सक्षम प्राधिकारी/ संबंधित मजिस्ट्रेट की पूर्वानुमति के बिना त्योहार के दौरान कोई कार्यक्रम नहीं करेगा। हालांकि शादी और शव यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इसके अलावा त्योहार के समय डीजे/लाउडस्पीकर के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश जारी किया था, उस गाइड लाइंस का पालन करना होगा।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News