
(बिगबी का इन्वेस्टमेंट)
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इसी महीने 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। उससे पहले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने रामनगरी अयोध्या में प्लॉट खरीदा है। अमिताभ बच्चन ने मुंबई के एक डेवलपर कंपनी ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के जरिए अयोध्या में प्लॉट खरीदा है। ये प्लॉट 7 स्टार मल्टी-परपरज एक्लेव- द सरयू में स्थित है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, अमिताभ के प्लॉट का साइज 10 हजार वर्गफुट है और इसके लिए उन्होंने 14.5 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा की ओर से शेयर किए गए ब्रोशर के मुताबिक, अयोध्या नगरी में 1250 वर्ग फुट जमीन की कीमत- 1.80 करोड़ रुपये, 1500 वर्ग फुट जमीन की कीमत- 2.35 करोड़ रुपये और 1750 वर्ग फुट जमीन की कीमत- 2.50 करोड़ रुपये है। जहां अमिताभ बच्चन ने प्लॉट खरीदा है वहां से राम मंदिर 10 मिनट, अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट 20 मिनट और सरयू नदी 2 मिनट की दूरी पर है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर तेजी से आकार ले रहा है। आगामी 22 जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। नगर के विकास के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू करवाई हैं जिससे भव्य और नव्य अयोध्या का सपना साकार हो सके। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अमिताभ बच्चन को भी इनवाइट किया गया है। साथ ही रजनीकांत, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, राम चरण, दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल, सुनील लाहिरी, कंगना रनौत को भी निमंत्रण दिया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म गणपत में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। उनके पास प्रोजेक्ट्स की लाइ लगी हुई है। वह प्रभास के साथ कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह रजनीकांत के साथ भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर कुछ समय पहले ही अनाउंसमेंट हुई है।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












