DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद रोजगार सृजन में बिहार पुरे देश में सबसे अव्व्ल:-दिलीप।

जहानाबाद बिहार प्रदेश जदयू के प्रदेश सचिव सह नालंदा जिला संगठन प्रभारी दिलीप कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में नया इतिहास लिख रही है। शिक्षक बहाली में बीते महीने प्रथम चरण में 120326 शिक्षकों को बहाल किया गया है, वहीं दूसरे चरण में पटना के गाँधी मैदान में 96883 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। श्री कुशवाहा ने बताया कि इस बहाली में 51 फीसदी महिलाओं का चयन हुआ है। इससे स्पष्ट है कि बिहार सशक्तिकरण एवं महिला स्वावलंबन में सबसे आगे है। वहीं श्री कुशवाहा ने बताया कि नीतीश सरकार 2025 तक सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में 20 लाख नए रोजगार सृजन करने का लक्ष्य रखा है जिसे बिहार सरकार पूरा करने के लिए तेज गति से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सचिव कुशवाहा ने कहा कि बिहार के भविष्य को संवारने के लिए युवाओं के हाथ को मजबूत करना होगा और हमारे नेता नीतीश कुमार आज के बिहार के साथ साथ कल के बिहार की भी चिंता करते हैं वहीं केंद्र की सरकार युवाओं को नौकरी देने के नाम पर गुमराह करने का काम कर रही है। वहीं बिहार की नीतीश सरकार सरकारी नौकरी देने में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
                       
                        
जहानाबाद से बरुण कुमार

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान से शुरू हुआ BJP का मिशन 2024, पीएम मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे राजस्थान

यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News