मंगल, अप्रैल 14, 2026

देश में इस फ्लाइट कंपनी ने मनपसंद सीट लेने के लिए तय किए रेट्स, जानिए अब यात्रियों को कितना देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

(यात्रियों को झटका)

इंडिगो फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए कंपनी ने बड़ा झटका दिया है। इंडिगो एयरलाइन कंपनी ने किराए में बढ़ोतरी कर दी है। अब 150 रुपये से 2000 रुपये तक चार्ज बढ़ा दिया गया है। अगली सीटों के लिए यात्रियों को अब 2000 रुपये तक अतिरिक्त पैसे देने पड़ सकते हैं। मंगलवार से इंडिगो एयरलाइन ने सीट सिलेक्शन फीस तय कर दी है। 222 सीटों वाले A321 विमान में फ्रंट में विंडो या आइल सीट चुनने पर रुपए 2,000 अतिरिक्त लगेंगे। उसी लाइन की मिडिल सीट के लिए यात्री को 1,500 रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे।सेकेंड और थर्ड रो की सभी सीटें 400 रुपए की समान दर पर मिलेंगी। 232 सीटों वाले A321 विमान और 180 सीटों वाले A320 विमान के लिए चार्ज एक समान हैं। 4 जनवरी को इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज हटाने की घोषणा की थी जिसके बाद एयरलाइन ने सीट सिलेक्शन फीस में यह बड़ा बदलाव किया है।इंडिगो ने कहा- हम अपने यात्रियों को पसंदीदा सीटों के लिए रिजर्वेशन ऑप्शन देते हैं। आप विंडो सीट, आइल सीट या अतिरिक्त लेगरूम वाली सीट चुन सकते हैं। यदि आप पसंदीदा सीट नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप अवेलेबल फ्री सीट का चयन कर सकते हैं या एयरपोर्ट पर चेक-इन के समय असाइन की गई सीट मिल जाएगी। नए रेट्स के अनुसार, बैगेज पर अब आपको इतने चार्ज देने होंगे। भारतीय करेंसी के मुताबिक 3 kg के लिए आपको 1350 रुपये, 5 kg के लिए 2250, 10kg के लिए 4500 रुपये, 15 kg के लिए 6750, 20 kg के लिए 9000, 30 kg के लिए 13500 रुपये देने होंगे। चेक-इन बैगेज चार्ज में 15 किलोग्राम प्रति व्यक्ति, यदि ग्राहक डबल या ट्रिपल या मल्टी सीट सेवाओं का ऑप्शन चुनता है, तो ऐसे ग्राहक को 10 किलोग्राम का एडिशनल बैगेज अलाउंस मिलेगा। इसके बाद वे अपने सामान को अलग-अलग दो बैग में ले जा सकते हैं।अतिरिक्त सामान के लिए अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकता है। देश की बड़ी निजी एयरलाइंस इंडिगो ने हवाई ईंधन के दामों में कटौती के बाद फ्यूल चार्ज लगाने के फैसले को 4 जनवरी को वापस ले लिया था। लगातार कच्चे तेल की कीमतों में कटौती के बाद से सरकारी तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन के दामों में कटौती की है, जिसका फायदा इंडिगो अब यात्रियों को दे रही है। कंपनी के इस एलान के बाद से घरेलू से लेकर इंटरनेशनल मार्केट में इंडिगो के किराये में 300 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की कमी आई है। देश भर में कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण कई फ्लाइट देरी से चल रही है। इंडिगो ने कोहरे को लेकर अमृतसर, चंडीगढ़, दिल्ली और लखनऊ की कई फ्लाइट प्रभावित हुई है। अगर आप फ्लाइट से यात्रा करने वाले हैं तो कृपया हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले http://bit.ly/2EjJGGT पर अपनी उड़ान की स्थिति जांचें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News