सोम, अप्रैल 6, 2026

India-Maldives Diplomatic Row: पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने पर मालदीव के तीन मंत्रियों को किया बर्खास्त, जानिए पूरा मामला

India-Maldives Diplomatic Row: 3 ministers suspended
India-Maldives Diplomatic Row: 3 ministers suspended
India-Maldives Diplomatic Row: 3 ministers suspended

मालदीव के तीन मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत पर अपमानजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया। मालदीव सरकार ने तीन मंत्रियों को कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया। इनमें मरियम शिउना, माल्शा शरीफ और अब्दुल्ला महजूम माजिद शामिल हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने 4 जनवरी को लक्षद्वीप विजिट की फोटो शेयर की थी। मालदीव के नेताओं ने पीएम मोदी और लक्षद्वीप पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दरअसल, पीएम मोदी हाल ही में अपनी लक्षद्वीप यात्रा पर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने पाने के अंदर और समुद्री तटों के किनारे आनंद लेते हुए कई तस्वीरें साझा की थीं। जिसके बाद उनकी लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसी बीच मालदीव के मंत्रियों ने पीएम को लेकर आपत्तिजनक बयान देने लगे। मालदीव के एक मंत्री ने कहा था कि भारत को समुद्री तट पर्यटन में मालदीव को टक्कर देने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद सके बाद इंटरनेट पर इंडियन यूजर्स भड़क गए और एक्स पर #boycottmaldives ट्रेंड होने लगा।

India Out Campaign was main focus during last Maldivian Election (File Photo)
India Out Campaign was main focus during last Maldivian Election (File Photo)

इसमें भारत की टूरिज्म सेक्टर में फेसेलिटीज को लेकर भी कमेंट्स थे। मालदीव की युवा अधिकारिता उपमंत्री मरियम शिउना ने उनको लेकर अपमानजनत बयान दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पोस्ट हटा लिया था, लेकिन मरियम शिउना की पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर मालदीव में ही सवाल खड़े होने लगे । भारत ने मालदीव सरकार के समक्ष इस पर आपत्ति दर्ज की। मंत्री शिउना के बयान को लेकर मचे बवाल के बीच मालदीव सरकार की सफाई सामने आई।

मालदीव सरकार ने एक बयान जारी कर मरियम शिउना के बयान से किनारा कर लिया और कहा कि बयान को उनकी व्यक्तिगत टिप्पणी करार दिया। मालदीव नेशनल पार्टी ने भी अपनी सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों की आलोचना की है। एक पोस्ट कर मालदीव नेशनल पार्टी ने कहा, ‘एक सरकारी अधिकारी द्वारा एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के खिलाफ की गई नस्लवादी और अपमानजनक टिप्पणियों की मालदीव नेशनल पार्टी निंदा करती है। यह अस्वीकार्य है। हम सरकार से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।

यह भी पढ़ेघने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित

यह भी पढ़ेगौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News