
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 8 जनवरी 10 जनवरी तक गुजरात के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर समिट का उद्घाटन करेंगे साथ हीं पीएम मोदी वैश्विक नेताओं, शीर्ष वैश्विक निगमों के सीईओ के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
पीएमओ की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि, वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की परिकल्पना 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में की गई थी। आज ये समावेशी विकास और सतत विकास के लिए व्यापार सहयोग, ज्ञान साझा करने और रणनीतिक साझेदारी के लिए सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों में से एक के रूप में विकसित हुआ है।
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से संवाद करेंगे PM मोदी:
इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से भी संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी नई दिल्ली से शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12: 30 बजे होगी। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












