
लोकसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बताया कि महाराष्ट्र की 17 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। नरेंद्र खाडेकर को बुढ़ाना से, संजय देशमुख को वाशिम से, संजग वाधेरी पाटिल को मावल से, चंद्रहार पाटिल को सांगली से, नागेश पाटिल को हिंगोली से, चंद्रकांत खेर को औरंगाबाद के संभाजी नगर से, ओमराजय को धारशिव से, भाऊसाहेब वाघचौरे को शिवडी से, राजभव वाजे को नासिक से, अनंत को मैदान में उतारा गया है। साथ ही, रायगढ़ से गति, रत्नागिरी से विनायक राऊत, ठाणे से राजा विचारे, मुंबई पूर्व से संजय दीना पाटिल, दक्षिण मुंबई से अरविंद सावंत, मुंबई उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर और परभणी सीट से संजय जाधव को चुनावी अखाड़े में उतारा है। कांग्रेस ने अब तक सिर्फ उन पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। इनमें नागपुर, चंद्रपुर, रामटेक (एससी), भंडारा-गोंदिया और गढ़चिरौली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

कांग्रेस ने नागपुर सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नितिन गडकरी के खिलाफ मौजूदा विधायक विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है। रामटेक से रश्मी बर्वे, भंडारा-गोंदिया से प्रशांत पडोले और गढ़चिरौली-चिमूर से नामदेव किरसन को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने चंद्रपुर सीट से स्थानीय विधायक प्रतिभा धानोरकर पर भरोसा जताया है। भाजपा ने इस बार चंद्रपुर से राज्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को मैदान में उतारा है। बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान होगा। महाराष्ट्र में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांच सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में मतदान 26 अप्रैल को 8 सीटों के लिए होगा। इसके अलावा तीसरे चरण में 7 मई को 11 सीटों पर वोटिंग होगी और चौथे चरण में 13 मई को 11 सीटों पर मतदान होगा। साथ ही पांचवें चरण में 20 मई को 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
यह भी पढ़े: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत का जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, तीन दिन कोल्ड डे की बनी रहेगी स्थित
यह भी पढ़े: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












