सोम, अप्रैल 6, 2026

गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर भारत के सबसे रईस और विश्व में 12वें नंबर के बिजनेसमैन बने

Gautam Adani overtakes Mukesh Ambani to become India's richest person - DW Samachar
Gautam Adani overtakes Mukesh Ambani to become India's richest person - DW Samachar
Gautam Adani overtakes Mukesh Ambani to become India’s richest person – DW Samachar

रईस बिजनेसमैन की दुनिया में गौतम अडानी का फिर डंका बज गया। अदानी एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इन्डेक्स के मुताबिक, विश्व की अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की नेट वर्थ में पिछले 24 घंटे में जबरदस्त इजाफा हुआ है और यह 7.6 बिलियन डॉलर बढ़कर 97.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति 97 बिलियन डॉलर है. उनकी नेट वर्थ में भी पिछले 24 घंटे में 764 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। गौतम अडानी गुरुवार को विश्व के अमीरों की लिस्ट में 14वें स्थान पर थे। इसके बाद अडानी ग्रुप की शेयरों में जबरदस्त तेजी की बदौलत वह मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए शुक्रवार को 12वें स्थान पर पहुंच गए है और इसके साथ ही वह एशिया और भारत के सबसे अमीर शख्स भी बन गए हैं। गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अहमदाबाद का अडाणी ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में प्रमुख रूप से काम करता है। यह देश के सबसे बड़े प्राइवेट पोर्ट का मालिक है और ग्लोबल कोल ट्रेडिंग में इसकी प्रमुख भूमिका है। गौतम अडाणी के ग्रुप की प्रमुख कंपनी, अडाणी एंटरप्राइजेज है।अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जिस कारण कंपनी की वैल्‍यू बढ़ रही है। ऐसे में गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सेबी की जांच को सही रास्‍ते पर बताया था। साथ ही 24 में से बचे 2 और मामले की जांच के लिए मार्केट रेग्‍यूलेटर सेबी को 3 महीने का और वक्‍त दिया है। विश्व की बिलिनियर्स की लिस्ट में टॉप पर एक्स, Starlink और टेस्ला के मालिक एलन मस्क का नाम है। उनकी नेट वर्थ 220 बिलियन डॉलर है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं जिनकी कुल संपत्ति 169 बिलियन डॉलर है। लग्जरी फैशन ब्रांड LV के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. उनकी कुल नेट वर्थ 168 बिलियन डॉलर है।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News