
रतनी बड़ी ही अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। बीते 28/12 को जहानाबाद गई बी.ए पार्ट 3 का परिक्षा देने गई लड़की घर लौटने के क्रम गायब हो जाने की बात सामने आई है।
बताया जाता है कि शकूराबाद थाना क्षेत्र के ही एक गांव की 19 वर्षीय लड़की बीते 28/12 को एस एन कालेज जहानाबाद में परिक्षा देने गई थी। लड़की के पिता ने बताया कि मेरी दो पुत्री परिक्षा दे रही थी।बड़ी लड़की को प्रथम पाली तथा छोटी को दुसरी पाली में परिक्षा था। उसने बताया बड़ी पुत्री प्रथम पाली परिक्षा देकर मुझसे घर जाने की बात कही।मैने उसे घर जाने के लिए टेम्पो पर सवार कर पुनः वापस लौट गया, चूंकि दुसरी बच्ची को द्वितीय पाली की परीक्षा थी। वही उसने जानकारी देते हुए बताया कि करीब तीन बजे घर में फोन कर बच्ची को घर पहुंचने की जानकारी लिया तो उस वक्त तक घर न पहनने की बात कही गई। मैंने सोचा शायद जाम के कारण घर पहुंचने देर हो रहा होगा, यह सोचकर मैं शा॑त हो गया।जब दुसरी पुत्री की परिक्षा समाप्त होने के बाद ,जब घर पहुंचा तो जानकारी मिली की अभी तक मेरी बड़ी पुत्री घर नही पहुंच पाई है। काफी खोजबीन के उपरांत आज मुझे जानकारी मिली की गांव के दुसरे कौम के लड़का द्वारा बहला फुसलाकर जहानाबाद से घर आने के क्रम में ही रास्ते से शादी करने के नियत से अपहरण कर लिया गया है। वही उसने बताया कि यह भी जानकारी मिली है कि उस लड़का द्वारा धर्म परिवर्तन कर शादी करने का प्रयास किया जा रहा है। वही उसने बताया कि लड़की के अपहरण करने तथा बाजबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर शादी करने का प्रयास करने के बिरुध अपहरण कर्ता लड़के के बिरुध थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वही थाना अध्यक्ष ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा आवेदन दिया गया है, कारवाई प्रारंभ कर दिया गया है, जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











