
रतनी शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उचीटा में एक महिला को अर्ध नग्न कर मारपीट कर बुरी तरह घायल कर कानवाली छिनने का थाना में मामला दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उचीटा में बीते 24/12 को लाठी डंडे से अर्ध नग्न कर मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था। जिसे घायलावस्था में महिला को पी.एच.सी रतनी इलाज हेतु लाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते रेफर कर दिया गया था।पी.एम.सी.एच पटना से इलाज करा घर लौटने के उपरांत घायल महिला के पिता के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। वही पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि ग्राम उचीटा निवासी प्रहलाद यादव के लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि प्रहलाद यादव ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि मेरी विधवा पुत्री अपने पति के मृत्यु के पश्चात अपने बच्चों के साथ मेरे घर पर रहकर बच्चों को भरण पोषण कर रही है। बीते 24/12 को मेरी विधवा पुत्री घर के आगे भैंस धो रही थी।उसी वक्त गांव के ही धन॑जय बि॑द अपनी बकरी को मेरा खेत में फुल गोभी रोपा हुआ था,वही बा॑ध दिया,और बकरी फुलगोभी खाने लगी।उसपर मेरी पुत्री जब मना किया तो उल्टे मेरी पुत्री को धन॑जय बि॑द गाली गलौज करने लगा,और भद्दी भद्दी गाली देने लगी,जब मेरी पुत्री मना किया तो धन॑जय बि॑द के और परिवार वहां पहुंच कर मेरे पुत्री के साथ मारपीट कर अर्ध नग्न कर दिया, तथा कान की बाली भी छिन लिया। वही उन्होंने बताया कि प्रहलाद यादव के पुत्री को बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर फरार हो गया। घायलावस्था में पी एच सी रतनी लाया, जहां से बेहतर इलाज हेतु डाॅक्टर ने पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज उपरांत घर वापस लौटने पर थाना में लिखित आवेदन दिया। वही थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर कारवाई प्रारंभ कर दिया गया है।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











