
जहानाबाद अपर मुख्य सचिव, ब्रजेश मल्होत्रा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार पटना के निदेशानुसार जहानाबाद जिले के सभी अंचल अधिकारी, एवं राजस्व अधिकारी तथा राजस्व कर्मचारी को अपर समाहर्त्ता श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा कार्य में प्रगति लाने हेतु एक-एक लैपटॉप वितरण किया गया। अपर समाहर्त्ता द्वारा बताया गया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा कुल-47 लैपटॉप उपलब्ध कराया गया। जिससे सभी अंचल अधिकारी, एवं राजस्व अधिकारी तथा राजस्व कर्मचारी के बीच समाहरणालय स्थित समाभागर कक्ष में वितरण करते हुए निदेश दिया गया कि राजस्व के महत्वपूर्ण कार्य जैसे ऑन-लाईन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, आधार सीडिंग, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र इत्यादि ऑन-लाईन के माध्यम से निष्पादित किया जाता है, जिसमें लैपटॉप के माध्यम से कार्यो का निष्पादन करेंगें ताकि कार्य में प्रगति आ सके तथा आम जनता को परेशानियों को समन्ना न करना पडें। प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा राहूल कुमार द्वारा लैपटाप वितरण कर सभी कर्मियो को ढेर सारी शुभकामनाए दी तथा त्वरित गति से कार्यो का निष्पादन करने का निदेश दिया। इस अवसर पर कार्यालय प्रधान सत्येन्द्र कुमार, लिपिक सुखनन्दन पासवान, लिपिक शैलेश कुमार, कार्यपालक सहायक, सैयद मजहर इमाम, डाटा इंट्री आपॅरेटर विक्की कुमार आदेशापल सुरेन्द्र प्रसाद सहित सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











