DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद पूरे देश में पार्टी ईमानदार लोगों को खोज कर उम्मीदवार बनाएगी–स्वामी विजयानन्द

जहानाबाद अखिल भारतीय देशभक्त मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में  टी एच खान को मनोनीत किया गया अखिल भारतीय देशभक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय आनंद द्वारा   टी.एच.खान पर अपना पूरा विश्वास जताते हुए इन्हें कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया साथ ही साथ इस मौके पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता के माध्यम से स्वामी विजयानंद ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार से बहुत हम लोगों को उम्मीद थी लेकिन हमारे उम्मीद पर वह खड़ा नहीं उतर रही है जिस देश में बिहार में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है महंगाई बेरोजगारी जातिवाद संप्रदायवाद तुष्टिकरण सहित अन्य मामलों में वर्तमान सरकार बेहतर काम नहीं कर रही है इसीलिए अब अखिल भारतीय देशभक्त मोर्चा पार्टी द्वारा पूरे देश में बेहतर निष्पक्ष ईमानदार उम्मीदवार बनाया जाएगा अब भारतीय देशभक्त मोर्चा पार्टी पूरे देश में चुनाव लड़ेगी इसके लिए समाजसेवी व प्रखर वक्ता टी एच खान को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।।।
वही इस मौके पर अखिल भारतीय देशभक्त मोर्चा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने  टी एच खान ने कहा निश्चित तौर पर मैं पूरी ईमानदारी पूरी निष्ठा एवं निष्पक्ष तौर पर पार्टी के लिए काम करूंगा और पूरे देश में घूम-घूम कर पार्टी के संदेश को लोगों तक पहुंचाऊंगा।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News