सोम, अप्रैल 13, 2026

शाह-नड्डा का बंगाल दौरा: अमित शाह और जेपी नड्डा एक साथ दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बंगाल, लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा, टीएमसी नेताओं ने जताया विरोध

West Bengal: Amit Shah and JP Nadda reaches kolkata, will assess the BJP preparedness ahead of 2024 Lok Sabha polls

West Bengal: Amit Shah and JP Nadda reaches kolkata, will assess the BJP preparedness ahead of 2024 Lok Sabha polls

West Bengal: Amit Shah and JP Nadda reaches kolkata, will assess the BJP preparedness ahead of 2024 Lok Sabha polls

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार देर रात कोलकाता पहुंचे। कोलकाता एयरपोर्ट पर बंगाल भाजपा नेताओं ने अमित शाह और जेपी नड्डा का स्वागत किया। बहुत कम ऐसे मौके होते हैं जब भाजपा के दो दिग्गज नेता एक साथ किसी राज्य दौरे पर पहुंचे हों।

दोनों भाजपा नेता अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। आज दोपहर में वे राज्य के नेताओं और फ्रंटल संगठनों के साथ कई बैठकें करेंगे और लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठनात्मक ताकत का आकलन करेंगे। बीजेपी के राज्य महासचिव अग्निमित्रा पॉल के अनुसार, शीर्ष दो नेताओं की संयुक्त यात्रा इस बात को रेखांकित करती है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की नजर में पश्चिम बंगाल कितना महत्व रखता है। मैंने कभी भी दोनों शीर्ष नेताओं को एक साथ बंगाल का दौरा करते नहीं देखा। यह इस तरफ भी इशारा करता है क‍ि बीजेपी नेतृत्व के लिए बंगाल कितना महत्वपूर्ण है।

अमित शाह के कोलकाता आगमन पर तृणमूल कांग्रेस सुकांत मजूमदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। तृणमूल कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, बंगाल में बीजेपी नेताओं का नियमित आगमन शुरू हो गया है। वहीं टीएमसी मंत्री शशि पांजा ने कहा, स्वामी विवेकानंद ने एक बार कहा था कि अगर आप गीता का अध्ययन करने के बजाय फुटबॉल खेलेंगे तो आप स्वर्ग के करीब होंगे। शशि पांजा ने कहा, बीजेपी, बंगाल के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनकी बातों का अनादर किया। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने फुटबॉल और गीता के बारे में इस तरह से कहा है, वे अनपढ़ हैं, इसलिए परोक्ष रूप से उन्होंने राज्य के एक मंत्री पर टिप्पणी की, जिन्होंने गीता और फुटबॉल संघ के बारे में स्वामी विवेकानंद के उद्धरणों का इस्तेमाल किया था। मंत्री की आलोचना करने के लिए उन्होंने परोक्ष रूप से स्वामी विवेकानंद का अनादर किया. बार-बार, बीजेपी बंगाल के महापुरुषों का अनादर कर रहे हैं। चाहे वह स्वामी विवेकानंद हों, चाहे गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर हों। अमित शाह की यात्रा सुकांत मजूमदार द्वारा स्वामी विवेकानंद का सार्वजनिक अपमान करने के बाद उसके डैमेज कंट्रोल की एक निरर्थक कवायद के अलावा और कुछ नहीं है। बता दें कि शाह ने पश्‍च‍िम बंगाल में 35 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 42 संसदीय सीटों में से 18 सीटें हासिल की थीं। इन शीर्ष नेताओं की पश्चिम बंगाल यात्रा एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है क्योंकि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अपने संगठनात्मक स‍िस्‍टम को पूरी तरह से मजबूत करने के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News