DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद नीतीश कर रहे हैं चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार — चंद्रभानु।

जहानाबाद जदयू  किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रभानु प्रसाद उर्फ गुड्डू कुशवाहा के नेतृत्व में जदयू कार्यालय में किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी का 121वा जयंती समारोह मनाया गया।  इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।  मौके पर  जिलाध्यक्ष चंद्रभानु ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह जी का जयंती पुरे देश मे किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपने जीवनकाल में किसानों और मजदूरों के लिए अनेको बुनियादी कार्य किये थे। चंद्रभानु ने कहा कि  चौधरी चरण सिंह अपना पूरा जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश के मर्यादा में जिया, साथ ही गरीब किसानों को आजाद भारत के सियासत के केंद्र में लाने का काम उन्होंने किया था। वे शोषित, वंचित ,उपेक्षित, अन्नदाता किसानो बंधुओं के कल्याण के लिए आजीवन संघर्ष किये। आज बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए बिहार के सत्ता में आते ही किसान भाइयों के हित में कृषि रोड में लाने का काम किये और किसानों को काफी फायदा हुआ। इस कार्यक्रम में पार्टी केजिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र किशोर सिंह,अजीत कुशवाहा, रामजन्म सिंह, महासचिव कमलेश सिंह,मुरारी यादव, सनत शर्मा, बृजनंदन यादव,प्रेमसागर गोस्वामी, शिव शंकर प्रसाद, अजित कुमार,संजीव कुमार, प्रिंस कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि किया।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News