सोम, अप्रैल 6, 2026

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की अपनी उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, जानिए किसको मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इसमें पुडुचेरी की एक और तमिलनाडु की 14 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का एलान किया। पुडुचेरी से बीजेपी ने ए.नमस्सिवयम को मौका दिया है, जबकि तमिलनाडु में तिरुवल्लुर (एससी) से पॉन.वी.बालगनपति, चेन्नई नॉर्थ से आर.सी पॉल कनगराज, तिरुवन्नामलाई से ए अश्वथमन, नमक्कल से केपी रामालिंगम, तिरुप्पुर से ए.पी.मुरुगनंदम, पोल्लची से के.वसंतराजन, करूर से वीवी सेंथिलनाथन, चिदंबरम (एससी) से पी कार्तिययिनी, नागपत्तिनम (एससी) से एसजीएम रमेश, थंजुवर से एम मुरुगनंदनम, शिवगंगा से डॉ.देवनाथन यादव, मदुरै से प्रोफेसर रामा श्रीनिवासन, विरुधुनगर से राधिका सरथकुमार और तेनकासि (एससी) से बी.जॉन पांडियन को टिकट दिया है। एक दिन पहले तीसरी लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया।

BJP releases 4th list of 15 candidates for Lok Sabha elections

तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है। तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं, इनमें से भाजपा ने 10 पट्टाली मक्कल काची को दी हैं। इस तरह राज्य में 6 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान बाकी है। बीजेपी ने 13 मार्च को 72 कैंडिडेट्स की दूसरी सूची जारी की थी और इससे पहले दो मार्च, 2024 को 195 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से चुनाव शुरू होंगे और एक जून तक सात चरणों में मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती चार जून, 2024 को होगी।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News