सोम, अप्रैल 13, 2026

मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का निधन: 97 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Renowned Poet And Artist Imroz Dies At 97
मशहूर कवि और चित्रकार इमरोज का आज 97 साल की उम्र में मुंबई के घर में निधन हो गया है।

बता दें कि चित्रकार इमरोज का मूल नाम इंद्रजीत सिंह था और वह कुछ समय से उम्र संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे। इमरोज मशहूर लेखिका और कवित्री अमृता प्रीतम के साथ अपने रिश्ते के बाद काफी लोकप्रिय हो गए थे। हालांकि, दोनों ने कभी शादी नहीं की, लेकिन 40 साल तक एक-दूसरे के साथ ही रहे थे।

इमरोज ने कई प्रसिद्ध एलपी के कवर किए थे डिजाइन:

Renowned Poet And Artist Imroz Dies At 97
Renowned Poet And Artist Imroz Dies At 97

इमरोज का जन्म साल 1926 में लाहौर से 100 किलोमीटर दूर एक गांव में हुआ था। इमरोज ने जगजीत सिंह की ‘बिरहा दा सुल्तान’ और बीबी नूरन की ‘कुली रह विच’ सहित कई प्रसिद्ध एलपी के कवर डिजाइन किए थे।

इमरोज- अमृता की कहानी:

इमरोज की मुलाकात अमृता से एक कलाकार के माध्यम से हुई जब अमृता अपनी किताब का कवर डिजाइन करने के लिए किसी की तलाश कर रही थीं। अमृता प्रीतम ने पंजाबी और हिंदी में कविताएं और उपन्यास लिखे। उन्होंने 100 से ज्यादा किताबें लिखीं। उनकी चर्चित कृतियां कुछ यूं हैं- पांच बरस लंबी सड़क, पिंजर, अदालत, कोरे कागज, उन्चास दिन, सागर और सीपियां।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News