
जहानाबाद देश के सीमा की सुरक्षा करते हुए अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के लोदीपुर के लाल मेजर मनोज कुमार की ज्योंहि गांव में शहीद होने की खबर मिली,तो गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वही जहानाबाद सा॑सद ने पटना एयरपोर्ट पर पहुंच वीर जवान की पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। यहां बताते चले कि बीते दो दिन पूर्व अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के लोदीपुर के लाल मेजर मनोज कुमार,जो भारत चीन सीमा के अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे और डियूटी करते हुए शहीद हो गए थे। जिनकी पार्थिव शरीर आज बृहस्पतिवार को पटना एयरपोर्ट पर आया। वही जहानाबाद जिले के सा॑सद च॑देशवर प्रसाद च॑द्रव॑शी पटना एयरपोर्ट पर पहुंच शहीद के पार्थिव शरीर को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।
बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











