DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में 41वां पेंशन  दिवस के अवसर  पर  आयोजित  कार्यक्रम  का उद्घाटन  अनुमंडल  पदाधिकारी तथा एसबीआई  के महाप्रबंधक  ने संयुक्त  रूप  से किया।

जहानाबाद बिहार  पेंशन समाज  के जिला शाखा जहानाबाद  कि अगर से ठाकुरवाडी स्थित  मनोरंजन  भवन -सह-पेंशन  भवन  में आयोजित  हुआ। कार्यक्रम  कि अध्यक्षता पेंशन  समाज  के अध्यक्ष  परशुराम  शर्मा ने किया। जबकि संचालन  तथा स्वागत  पेंशन  समाज  के सचिव  बैजनाथ  शर्मा ने किया । सबसे पहले  पेंशन  समाज  शाखा जहानाबाद  के स्थापना करने वाले स्व बच्चू बाबु के तस्वीर  माल्यार्पण  के साथ  कार्यक्रम  का शुभारंभ  किया गया। इस अवसर  पर 80 बर्ष  से उपर के पेंशनधारी  लोगो के सम्मान  में आयोजित  कार्यक्रम  का उद्घाटन  एसबीआई  के मुख्य  प्रबंधक  शक्ती कुमार  सिन्हा तथा अनुमंडल  पदाधिकारी अविनाश  कुमार  ने संयुक्त  रूप  से किया ।  इस अवसर  पर  80 बर्ष  से उपर के पेंशन प्राप्त  करने वाले लोगो को अंग वस्त्र, माला ,धार्मिक  पुस्तक  तथा सम्मान – पत्र  देकर  सम्मानित  किया गया।सम्मान  पाने वाले में राम प्रवेश  शर्मा , राम सुभक शर्मा , नन्दन  शर्मा, अब्दुल  अख्तर  अंसारी , वीरेंद्र  शर्मा , कृष्णनंदन  मिश्र ,उपेंद्र  श्रीवास्तव, आशादीप शर्मा , सावित्री देवी  राम नंदन  शर्मा तथा 97 बर्षीय सीता शरण लाल शामिल  है। इस अवसर  पर वक्ता ने पुरानी पेंशन  को लागु कराने का मांग  किया तथा शपथ  लिया।  सभी लोगो ने  इसका समर्थन  किया। इस अवसर  पर वरीय  नागरिक  संघ के अध्यक्ष  अम्बिका शर्मा ,  डा गिरिजेश  कुमार,समाजिक  कार्यकर्ता  संतोष  श्रीवास्तव  सहित बडी संख्या में लोग  उपस्थित  है ।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News