
जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम जोलहबिगहा में पूर्व से चली आ रही विवाद के कारण रण क्षेत्र बन गया।तेज धार वाली हथियार से मारपीट में चार बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया। जहां इलाज जारी है, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम जोलहबिगहा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया,जब एक एक दब॑ग टाईप के लोगों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को कुल्हाड़ी से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को ग्रामीणों ने जहानाबाद सदर अस्पताल लाया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि ईट भरने को लेकर विवाद गहराया और देखते देखते मारपीट में तब्दील हो गया,और नरेश बि॑द,समि॑दर कुमार, सरिता कुमारी, एवं प्रतिमा कुमारी मारपीट में घायल हो गया।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











