
जहानाबाद जिला जदयू कार्यालय में जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु के नेतृत्व में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई ।
जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु ने कहा की 15 दिसंबर,1950 को मुंबई में सरदार वल्लभ भाई पटेल की निधन हुआ था। देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल को भुलाया नही जा सकता है, उन्होंने 662 छोटी बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके भारतीय एकता बनाया।आज हम जिस भारत को एक अलग भौगोलिक इकाई के रूप में जानते है,वह सरदार पटेल ही थे,जिन्होंने भारत की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बंटे हिंदुस्तान को एकजुट करने के लिए अपना नेतृत्व दिया , पटेल ने इसके एकीकरण का नेतृत्व किया।एक अखंड भारत के बिना हम राष्ट्र की स्वतंत्रता के पूरे अर्थ को खो देते।सरदार पटेल भारत के3 पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बने।इसके अलावा सरदार पटेल ही भारतीय सिविल सेवा को निरंतरता कायम रखने वाले निर्णायक व्यक्ति थे।सरदार पटेल कहा था कि आज हमें ऊंच नीच,अमीर गरीब जाति पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।इस कार्यक्रम में जदयू के जिला संगठन प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह, अभियान प्रभारी कमलेश कुमार वर्मा,जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र किशोर सिंह,मनीष कुमार शर्मा,शिवनारायण कुशवाहा,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा,मुन्नी देवी,गुलाम मुर्तजा अंसारी,मुरारी यादव,सुनील पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











