
जहानाबाद के रतनी केस में फरार चल रहा अभियुक्त के घर जहानाबाद महिला थाना अध्यक्ष ने शकूराबाद में इश्तहार साटा। मिली जानकारी के अनुसार शकूराबाद निवासी मो सलाम एवं नाज़नीन खातून ,जो लम्बे समय से महिला थाना केस न 19/23 में फरार चल रहा है। वही महिला थाना अध्यक्ष सत्या स्वरुप ने बताई कि शकूराबाद निवासी मो सलाम सहित पांच के बिरुध महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताई कि पांच मे से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया था।पर॑तु दो, जिसमें मो सलाम तथा नाज़नीन खातून अभी तक फरार चल रहे हैं।जिनके बिरुध न्यायालय से इश्तेहार निर्गत किया गया था।आज न्यायालय के आदेशानुसार फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। उन्होंने बताई कि यदि फिर भी न्यायालय में आत्मसमर्पण नही किया, तो कुर्की की कार्रवाई किया जाएगा।जो अभियुक्त खुद जिम्मेदार होगा।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











