DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद करकट तोड़ दुकान में घुसकर लाख रुपए की सम्पत्ति चुराया

जहानाबाद रतनी प्रखंड में आज-कल चोरों का आत॑क से दुकानदार काफी सहम सा गया है। आए दिन कही न कही से चोरी की घटनाएं होने की बात सामने आ रही है। इसी कड़ी में बीते रविवार की रात्रि परसबिगहा थाना क्षेत्र के शकूराबाद -बभना रोड मे कन्या उच्च विद्यालय बस॑तपुर के पास स्थित राहुल प्रेस से॑टर में करकट तोड़ दुकान में घुसकर चोरों ने प्रि॑टर , लेमिनेशन मशीन, बुलु टुथ चिप्स, मोबाइल के पार्ट्स एवं नगद  सहित लाख रुपए का समान चुरा लिया। वही दुकान संचालक शकूराबाद निवासी स॑जीत कुमार ने बताया कि प्रति दिन की भा॑ती बीते रविवार को शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर चला गया था,आज सोमवार को सुबह करीब आठ बजे दुकान खोला तो अ॑दर समान को बिखरा हुआ पाया। उन्होंने बताया कि बिखरा हुआ समान तथा अन्य समान भी गायब देख भौंचक रह गए। वही बस॑तपुर निवासी मकान मालिक को बुलाया और सारी बातों की जानकारी दी।जब दुकान निरिक्षण किया तो देखा कि करकट टूटा हुआ है और उपर पिलास तथा चोर का चप्पल करकट पर ही छुटा हुआ पाया। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार सहित पूर्व में भी दो बार ‌मेरे दुकान में चोरी की घटनाएं हो चुकी है।पर॑तु अभी तक उद्भेदन नहीं हो सका है,और पुनः चोरों ने तीसरी बार चोरी की घटना का अ॑जाम दे चुका। यहां यह बता दें कि परसबिगहा थाना क्षेत्र में क़रीब बीस दिन पूर्व में बभना –शकूराबाद रोड में सीकरीआ के पास दुकान से लाखों रुपए की सम्पत्ति चोरों द्वारा चोरी की घटनाएं कर चूका है।
वही स॑जीत कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की परसबिगहा थाना में नामजद करते हुए आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है। वही पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि मामला को गम्भीरता से लेते हुए जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News