
केंद्रीय बोर्ड माध्यमिक शिक्षा सीबीएसई ने साल 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं जो 2 अप्रैल तक चलेंगी। सीबीएसई अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो विषयों की परीक्षाओं के बीच में तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। वहीं परीक्षाओं की डेटशीट तैयार करते समय प्रतियोगी परीक्षाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। सीबीएसई द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी जो दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। दूसरी परीक्षा सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक चलेगी।
परीक्षाएं 56 दिन तक चलेंगी। 10वीं क्लास की परीक्षाएं 13 मार्च जबकि 12वीं क्लास की परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलेंगी। सभी एग्जाम सुबह 10.30 बजे शुरू होंगे। 10वीं क्लास के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। संस्कृत का एग्जाम 19 फरवरी, हिंदी का एग्जाम 21 फरवरी, इंग्लिश का 26 फरवरी, साइंस का 2 मार्च, सोशल साइंस का 7 मार्च, गणित का 11 मार्च और कंप्यूटर का 13 मार्च को आयोजित किया जाएगा। 12वीं क्लास के एग्जाम भी 15 फरवरी से शुरू होंगे।
15 फरवरी को एंटरप्रेन्योरशिप, फिजिकल एक्टिविटी, 16 फरवरी को बायोटेक्नोलॉजी, 19 फरवरी को हिंदी, 21 फरवरी को कॉस्ट अकाउंटिंग, 22 फरवरी को इंग्लिश, 23 फरवरी को रिटेल, वेब एप्लिकेशन, 27 फरवरी को केमिस्ट्री, 28 फरवरी को फाइनेंसियल मार्केट मैनेजमेंट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 29 फरवरी को भूगोल, 4 मार्च को फिजिक्स, 6 मार्च को पेंटिंग, 9 मार्च को गणित, 11 मार्च को फैशन स्टडीज, 12 मार्च को फिजिकल एजुकेशन, 13 मार्च को होम साइंस, 15 मार्च को साइकोलॉजी, 16 मार्च को एग्रीकल्चर और मार्केटिंग, 18 मार्च को इकोनॉमिक्स, 19 मार्च को बायोलॉजी, 20 मार्च को टूरिज्म, 22 मार्च को राजनीति विज्ञान, 23 मार्च को अकाउंट्स, 26 मार्च को मास मीडिया स्टडीज, 27 मार्च को बिजनेस स्टडीज और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, 28 मार्च को हिस्ट्री और 2 अप्रैल को कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












