सोम, अप्रैल 13, 2026

राजस्थान में आज भाजपा सीएम फेस से उठाएगी पर्दा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के तर्ज पर पार्टी कर सकती है एलान

Bihar Assembly Elections 2025: BJP Releases First List of Candidates
BJP to announce CM Candidate for Rajasthan Today
BJP to announce CM Candidate for Rajasthan Today

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद आज राजस्थान में भी बीजेपी सीएम के नाम का एलान कर सकती है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा आज शाम होने वाली विधायक दल की बैठक के बाद होगी। नया मुख्यमंत्री महिला या सामान्य वर्ग से हो सकता है। चुनाव नतीजों के आए आज 9वां दिन हो गए हैं।भाजपा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक बना के भेजा है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तमाम सियासी पंडितों के विश्लेषणों को धराशायी करते हुए नए चेहरों को मौका दिया है। उनमें भी वो जिनकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री और एक विधानसभा अध्यक्ष का एलान हो सकता है। बीजेपी अगर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का फार्मूला राजस्थान में अपनाती है तो यहां वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री की रेस से बाहर होती नजर आती है।

भले ही अब तक वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री की प्रबल दावेदार मानी जाती रही थीं लेकिन अब राजे के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं काफी कम हो गई हैं। जिस तरह से बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में पुराने चेहरों को बदला है। ऐसे में राजस्थान में चेहरा बदले जाने की पूरी संभावना है। यह संभावना इसलिए भी मजबूत मानी जा रही है कि पूर्व में दो बार जब राजे को मुख्यमंत्री बनाया गया था तो उनका नाम पहले ही मुख्यमंत्री के रूप में घोषित करके चुनाव लड़ा गया था। इस बार बिना किसी सीएम फेस के चुनाव लड़ा गया।बीजेपी अगर मौजूदा विधायकों में से मुख्यमंत्री तय करती है तो पूर्व राजपरिवार की सदस्य और लोकसभा सांसद रही विद्याधर नगर से विधायक दीया कुमारी को मौका दे सकती है। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और झोटवाड़ा से विधायक बने कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अजमेर उत्तर से विधायक बने वासुदेव देवनानी, पाली जिले के बाली से विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, अलवर शहर विधायक संजय शर्मा में से किसी एक नेता को राज्य की कमान दी जा सकती है। अगर गैर विधायकों में से मुख्यमंत्री चुना जाता है तो बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, यूपी सहित तीन राज्यों के प्रभारी रह चुके सुनील बंसल और प्रकाश चंद गुप्ता में से किसी एक नेता मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दोपहर डेढ़ बजे से विधायकों का बीजेपी मुख्यालय पहुंचना शुरू हो जाएगा। सभी विधायकों का रजिस्ट्रेशन करने के बाद मुख्यालय में एंट्री दी जाएगी। इसी बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News