जहानाबाद जिले के किसान भवन, आत्मा जहानाबाद के द्वारा बिहार बागवानी विकास सोसायटी पटना- मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत जिला के 126 महिला/पुरुष किसानों का “मशरूम उत्पादन तकनीक” विषय पर दो दिवसीय जिला अन्तर्गत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 14 दिसंबर 2023 तक संचालित होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी एवं परियोजना निदेशक आत्मा जहानाबाद संजय कुमार के द्वारा विधिवत् रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

वही उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन किसान के लिए आमदनी का एक अतिरिक्त स्रोत हो सकता है। इसका उत्पादन घर में भी किसी कमरे में किया जा सकता है। मशरूम में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें अधिक मात्रा में प्राकृतिक प्रोटीन पाए जाते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं। पोषण आहार के रूप में मशरूम लेने से बहुत फायदे हैं। इसका व्यापार कर किसान भाई बहन आत्मनिर्भर बन सकते हैं। समय के साथ बाजार में इसकी मांग बढ़ी है। मशरूम उत्पादन इकाई/प्लांट लगाकर किसान इसका सालों भर उत्पादन कर सकते हैं। वही उन्होंने बताया कि उद्यान निदेशालय कृषि विभाग के द्वारा इस पर अनुदान दिया जा रहा है।


प्रशिक्षक गौरव राज एवं लौकेश कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगतिशील कृषक को मशरूम उत्पादन करने के तरीके, खाने योग्य मशरूम के प्रभेद- ओयस्टर, बटन, मिल्की आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी । साथ ही इससे बनने वाले उत्पाद जैसे- मशरूम का अचार, बिस्किट, नमकीन आदि के बारे में जानकारी दी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो दिवसीय है जिसमें विभागीय अनुदान, मशरूम के उत्पादन में आने वाली समस्याओं, उसके निराकरण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। मौके पर उप परियोजना निदेशक आत्मा जहानाबाद राकेश कुमार, लेखापाल प्रभु कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक आलोक कुमार एवं आदित्य प्रकाश के साथ प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार एवं प्रमोद लाल चंद्रा के अलावा किसानों में रेशम कुमारी, रिया कुमारी, मंजू देवी, प्रियंका कुमारी, सबिता कुमारी, राधिका देवी, गोवर्धन प्रसाद, प्रकाश नारायण लाल, उपेंद्र कुमार, मिथलेश कुमार, अवधेश प्रसाद आदि शामिल रहे।
जहानाबाद से बरुण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











