
आज से दक्षिण के राज्य तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार का कामकाज शुरू हो जाएगा। तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अनुमुला रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। राज्य में पहली बार कांग्रेस की सरकार बन रही है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1:04 बजे हैदराबाद के विशाल एलबी स्टेडियम में होगा। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन रेवंत रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। इसमें करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। दरअसल, वीआईपी के अलावा रेवंत रेड्डी ने आम लोगों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुला निमंत्रण दिया है।
Celebrations on High for Telangana Chief Minister Revanth Reddy Swearing -in Ceremony.
— Congress for Telangana (@Congress4TS) December 7, 2023
తెలంగాణ ముఖ్యమంత్రి రేవంత్ రెడ్డి ప్రమాణ స్వీకారోత్సవానికి సంబరాలు అంబరాన్నంటాయి.#RevanthReddy @revanth_anumula pic.twitter.com/6Bi0FjNtsc
हाल ही में संपन्न हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में केसीआर की पार्टी बीआरएस को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 64 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है और राज्य में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने लोगों को समारोह में भाग लेने के लिए खुला निमंत्रण दिया है। उन्होंने दावा किया है कि सात दिसंबर को ‘जनता की सरकार’ सत्ता संभालेगी और राज्य के लोगों को लोकतांत्रिक और पारदर्शी शासन देगी। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
#RevanthReddy to take oath as the new #ChiefMinister of #Telangana at LB Stadium in #Hyderabad
— Surya Reddy (@jsuryareddy) December 7, 2023
Another side #RevanthAnna sent #bulldozer at #PragathiBhavan, to remove the huge fencing, barricade as he promised gates of the #TelanganaCM 's res open to the public#RevanthReddycm pic.twitter.com/znvs0ZHID8
राज्य के एकमात्र सीपीआई विधायक कुनामनेनी संबाशिव राव ने कहा कि सीपीआई महासचिव डी राजा रेवंत रेड्डी के निमंत्रण पर समारोह में शामिल होंगे। सीपीआई ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भी शामिल होने की संभावना है। केसी वेणुगोपालने जब मुख्यमंत्री के लिए रेवंत रेड्डी के नाम का एलान किया तो उत्तम कुमार रेड्डी और भट्टी विक्रमार्क दोनों ही नाखुश दिखाई दिए। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व को इस बात से राहत जरूर मिलेगी कि अंसतोष के बावजूद तेलंगाना में पार्टी का कोई भी वरिष्ठ नेता ना तो बागी होगा और न ही पार्टी के लिए कोई नई मुसीबत खड़ी करेगा। बता दें कि पार्टी आलाकमान ने राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर रेवंत को मुख्यमंत्री बनाए जाने का वादा किया था।अविभाजित आंध्र प्रदेश के महबूब नगर में 1969 में जन्मे रेवंत रेड्डी ने एबीवीपी से छात्र राजनीति शुरू की थी। इसके बाद वह तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हो गए। 2009 में वह आंध्र प्रदेश की कोडांगल सीट से बतौर टीडीपी विधायक चुनकर विधानसभा में आए। 2014 में वह तेलंगाना विधानसभा में टीडीपी के सदन के नेता के तौर पर चुने गए। रेवंत रेड्डी ने साल 2017 में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। वह 2018 में विधानसभा चुनाव नहीं जीत सके लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव जीत लिया। इसके बाद 2021 में कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के पीछे रेवंत रेड्डी का हाथ माना गया। वहीं दूसरी ओर अभी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा सीएम चेहरे का नाम तय नहीं कर पाई है।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












