
दक्षिण के राज्यों आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के लिए आज का दिन भारी है। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवर्ती तूफान पूरे रौद्र रूप के साथ आगे बढ़ रहा है। दोनों राज्यों की सरकारें अलर्ट मोड पर हैं। साइक्लोन मिचौंग आज दोपहर 12 बजे से पहले आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट से टकराएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो रही है।



चेन्नई हवाई अड्डे के रनवे पर पानी भर गया है। चेन्नई हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली लगभग 70 उड़ानें रद कर दी गईं। 33 उड़ानें चेन्नई से बेंगलुरु डायवर्ट की गई हैं। तूफान का असर ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में रहेगा। एहतियात के तौर पर अब तक 204 ट्रेनें कैंसिल की जा चुकी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रभावित राज्यों को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। शाह ने मिचौंग के कारण उत्पन्न स्थिति पर सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी से फोन पर बात की।
#WATCH | Tamil Nadu | People wade through chest-deep waters in Pammal areas of Chennai as the city faces massive waterlogging and flood-like situations. #Michaungcyclone pic.twitter.com/XSXVWP9pdl
— ANI (@ANI) December 5, 2023
शाह ने कहा कि एनडीआरएफ की पर्याप्त तैनाती पहले ही की जा चुकी है। अतिरिक्त टीमें भी सहायता के लिए तैयार हैं। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लगातार हो रही बारिश के बाद हालत बिगड़ गए हैं। चेन्नई के कई निचली इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। अवदी, तांबरम इलाकों से तकरीबन 15,000 लोगों को निकाला गया है और राहत शिविरों में रखा गया है। चेन्नई में 200 और अन्य बाहरी इलाकों में 100 से अधिक राहत शिविर बनाए गए हैं।
#WATCH | Tamil Nadu | Buildings near Chembarambakkam in Chennai inundated due to heavy rainfall and subsequent rainfall of lakes and rivers.#Michaungcyclone pic.twitter.com/TIBOBXuzys
— ANI (@ANI) December 5, 2023
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में NDRF की 21 टीमें भी तैनात हैं। इसके अलावा कोस्ट गार्ड, आर्मी और नेवी को जहाज और एयरक्राफ्ट के साथ स्टैंडबाय पर रखा गया है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश की बापटला कलेक्टरेट ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा और राहत कार्यों के लिए त्वरित और व्यापक उपाय किए हैं। चक्रवात के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क किया जा चुका है। साथ ही 24 घंटे स्थिति के कोऑर्डिनेशन और मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित हुए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक संस्थानों में छुट्टियों की घोषणा की गई है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यहां कई वाहन तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़े:
यह भी पढ़े:
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












