DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttar Pradesh News: 4 killed, 9 injured in Ayodhya road accident

Uttar Pradesh News: 4 killed, 9 injured in Ayodhya road accident

अयोध्या में ट्रक और टेंपो की हुई टक्कर, 4 लोगों की मौत और 9 घायल

Uttar Pradesh News: 4 killed, 9 injured in Ayodhya road accident
Uttar Pradesh News: 4 killed, 9 injured in Ayodhya road accident

उत्तरप्रदेश के अयोध्या में आज अहले सुबह 5 बजे एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और नौ लोग घायल हो गए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना एनएच 28 हाइवे पर थाना रौनाही के सोहावल चौराहे के पास सुबह-सुबह हुई जब ऑटो चालक अपना रास्ता भटक गया था जिसकी वजह से ऑटो गलत दिशा में वापस लौट रहा था । इसी दौरान एक ऑटो और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर हो गई। ऑटो में 13 लोग सवार थे जो ऑटो से सरयू के ढेमवा घाट पर मछली पकड़ने जा रहे थे। सभी सवारी ,मृतक व घायल थाना पूराकलंदर के भदरसा के रहने वाले हैं। 
इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से घायलों के बारे में जानकारी ली है। साथ ही अधिकारियों से मामले में रिपोर्ट देने को कहा है। 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News