DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

महिलाओं के प्रति बिधान परिषद् में अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन।

जहानाबाद महिलाओं के प्रति सदन में अभद्र भाषा का प्रयोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा  करने पर  भाजपा महिला मोर्चा अरवल जिला अध्यक्ष मुन्नी चंद्रवंशी के नेतृत्व में मखलीलपुर चौक पर नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। सैकड़ो के तादाद में महिलाएं मुख्यमंत्री शर्म करो, महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग बंद करो जैसे नारे लगाकर पुतला को दहन किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि कल सदन में मुख्यमंत्री द्वारा ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया है जिसको सार्वजनिक तौर पर कहा जाना बड़ा लज्जा की बात है। लेकिन वही भाषा नीतीश कुमार सदन में बोलकर सदन की गरिमा को भी ठेस पहुंचाया गया है, ऐसे मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मौके पर उपस्थित पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि नीतीश कुमार का मस्तिष्क अब काम नहीं करता है। महिलाएं जो अपने देश में देवी की तरह पूजी जाती है उसके खिलाफ ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करना मुख्यमंत्री के लिए शर्म की बात है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह, जिला मंत्री अखिलेश पासवान, दीनानाथ शर्मा,किसान नेता मुकुल पटेल, मंडल महामंत्री रमेश पांडे, अपसाना खातून, जिला महिला मोर्चा के मंत्री सहनाज खातून, मालती देवी, ऊर्मिला देवी, शीला कुमारी, सविता देवी, मंजू देवी, ललिता देवी, श्री मति देवी, जबून खातून, रेखा देवी, मधु देवी, श्याम परी देवी, शीला देवी, सलमा खातून, चंद्रमा यादव, आरती कुशवाहा, रिंकी देवी, सुमन देवी सहित सैकड़ो के तादाद में लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

जहानाबाद से वरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News