
जहानाबाद 31वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कॉग्रेस- 2023 में भाग लेने के लिये चयनित बाल विज्ञानी सोमवार सुबह को जहानाबाद से मधेपुरा के लिये रवाना हो गये हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक- 07.112023 से 09.11.2023 तक बी0एन0 मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा में निर्धारित है। चयनित बाल वैज्ञानिकों में जागृति कुमारी, श्वेता कुमारी, कन्हैया कुमार, पलक राज, हरिवंश कुमार, कोमल कुमारी, प्रतिभा, अनुराग कुमार, विश्वजित नारायण, ऋषभ कुमार शामिल हैं। वहीं बाल वैज्ञानिकों के साथ जिला समन्वयक सह प्रधानाचार्य प्रवेशिका +2 विद्यालय शकुराबाद श्रीकांत शर्मा, शैक्षणिक समन्वयक उदय शंकर मिश्र, प्रधानाचार्य अरूण कुमार, सह समन्वयक पंकज कुमार, बंदना कुमारी, राजीव कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर विदा करने आये जिला आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ० चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि जिले की प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर तक अपनी चमक कई बार बिखेरी है। इस बार भी उम्मीद है कि जिले के बाल वैज्ञानिक नेशनल के लिये चयनित होंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य राधा कृष्ण शर्मा सहित कई गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











