DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बाल बाल बचे कोचिंग स॑चालक‌।

रतनी अपराधिओ का मनोबल दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अपराधी शकूराबाद थाना क्षेत्र में अपना जनाधार बढ़ाने में वाज नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में आज शनिवार की सुबह में कोचिंग स॑चालक पर र॑गदारी में पिस्टल तान कर फायर कर दिया, लेकिन मिस फायर होने के फलस्वरूप कोचिंग स॑चालक बाल बाल बचे।
वही ग्राम रीता बिगहा निवासी कोचिंग स॑चालक सोनू कुमार ने बताया कि मैं घर से प्रतिदिन की भांति सुबह करीब 6/15 में घर से प्रखंड मुख्यालय के पास आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में कोचिंग के लिए अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था ,

कि अचानक ज्योंहि गननकुरा मोड़ के पास पहुंचा तो एक युवक हाथ में लिए पिस्टल दिखाकर मुझे रोकते हुए गाली दी, तथा पिस्टल से अचानक फायर कर दिया, लेकिन मिस फायर होने तथा उसके पिस्टल से गोली भरा मैगजीन वही गिरने के कारण मैं बाल बाल बचे। वही उन्होंने बताया कि मै डर कर गाड़ी से निचे गिर गया।शोर सुनकर कुछ लोग दौड़े,तो अपराधी भाग खड़ा हुआ। जानकारी लेने पर पता चला कि अपराधी गननकुरा निवासी सौरभ कुमार पिता स॑जय शर्मा बताया गया है। वही पुलिस ने घटना स्थल से गोली भरी मैगजीन बरामद किया है। वही पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने पुस्टी किया कि मैगजीन में 7-65 की दो गोली बरामद किया गया है। एवं कोचिंग स॑चालक के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई किया जा रहा है।

जहानाबाद से बरुण कुमार

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News