
जहानाबाद जिला कार्यालय में जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और ‘लौहपुरुष’ कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती मनाई गई । कार्यक्रताओं ने सर्व प्रथम लौह पुरुष के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां यह बता दें कि सरदार पटेल की जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। वही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जिला जदयू प्रवक्ता अमित कुमार पम्पु ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के पहले उपप्रधान मंत्री और भारत के पहले गृह मंत्री भी रहे। सरदार पटेल को रियासतों के भारतीयों के भारतीय संघ में शांतिपूर्ण एकीकरण और भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए श्रेय दिया जाता है।सरदार वल्लभ भाई पटेल के वो 10 अनमोल विचार, जो आज भी हर भारतीय को प्रेरणा से भर देते हैं।इस मिट्टी में कुछ खास है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है। भले ही हम हजारों की संपत्ति खो दें, और हमारा जीवन बलिदान हो जाए, हमें मुस्कुराते रहना चाहिए, और ईश्वर और सत्य में अपना विश्वास बनाए रखना चाहिए। हर नागरिक की यह मुख्य जिम्मेदारी है कि वह महसूस करे कि उसका देश स्वतंत्र है और अपने स्वतंत्रता देश की रक्षा करना उसका कर्तव्य है। आपकी भलाई आपके रास्ते में बाधा है, इसलिए अपनी आंखों को गुस्से से लाल होने दें, और अन्याय के साथ मजबूती से लड़ने की कोशिश करें।आपको अपना अपमान सहने की कला आनी चाहिए।जब जनता एक हो जाती है, तब उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता। अतः जात-पांत के ऊंच-नीच के भेदभाव को भुलाकर सब एक हो जाए।
संस्कृति समझ-बूझकर शांति पर रची गई है. मरना होगा तो वे अपने पापों से मरेंगे. जो काम प्रेम, शांति से होता है, वह वैरभाव से नहीं होता।आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए तभी हम एक उन्नत देश की कल्पना कर सकते हैं।अधिकार मनुष्य को तब तक अंधा बनाए रखेंगे, जब तक मनुष्य उस अधिकार को प्राप्त करने हेतु मूल्य न चुका दे।भारत एक अच्छा उत्पादक है और इस देश में कोई अन्न के लिए आंसू बहाता हुआ भूखा ना रहे।इस जयंती समारोह में जिला संगठन प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह,अभियान प्रभारी कमलेश कुमार वर्मा,शंकर शर्मा,मुरारी यादव,गुलाम मुर्तजा अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











