
जहानाबाद ! स्थानीय व्यवहार न्यायालय जहानाबाद परिसर में जहानाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश कुमार सिंह ने आज आपात कालीन द्वार सहित दो वाच टावर का उद्घाटन किया। जिले में आपातकालीन द्वार एवं वाच टावर का निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से किया जा रहा था एवं निर्माण कार्य पूरा होते हीं जिला जज ने इसका उद्धघाटन किया।
बता दें कि न्यायालय मुख्य द्वार के पास ही महिलाओ एवं पुरुषो के लिए तलाशी केंद्र बनाया गया है जिसका उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अनंदिता सिंह के द्वारा किया गया।





इस अवसर पर परिवार न्यायालय प्रधान न्यायधीश मोतीश सिंह,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रंजीत कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश द्वितीय जावेद अहमद खान,उत्पाद न्यायाधीश पुष्पम कुमार झा, राकेश सिंह प्रथम, पोक्सो न्यायाधीश रश्मि, सप्तम राजेश पाण्डेय, अष्टम कौशल किशोर,मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विकाश झा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अमरजीत कुमार, एसडीजेएम, मुंसिफ, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी वैभव कुमार, कुमारी डिम्पी, अनीश कुमार, आलोक कुमार के अलावे जिला अभियोजक सुरेन्द्र सिंह, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष गिरजा नंदन प्रसाद, सचिव रजनीश कुमार, जी0 पी 0 सचिता नंद सिंह, राम दयाल शर्मा, बिंदु भूषण प्रसाद, राजीव पांडेय, के साथ साथ काफी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











