DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

घोषी थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने म॑दिर में रचाई शादी, ससुराल पहुंचते ही परिजनो ने कर दी हत्या

Fresh case of honour killing registered in Jehanabad’s Ghosi as a couple got killed just after their marriage

जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम पतला पोखर में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब सुबह में एक विवाहिता युवती का शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम पतला पोखर निवासी पुस्कर कुमार ग्राम कोरा निवासी लक्ष्मी कुमारी से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बीते 24 अक्टूबर दूर्गा पूजा के दिन दशहरा मेला घूमने के पश्चात दोनों प्रेमी युगल ने म॑दिर में शादी रचा लिया।


वही बताया जाता है कि युवक नव विवाहिता को लेकर जब अपने घर पहूंचा तो लड़का के माता-पिता ने लड़की को घर में घुसने से रोक दिया, और मारपीट कर बाहर कर दिया। वही सुबह-सुबह नव विवाहिता की शव पुस्कर के घर के पास खेत में मिलते ही अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।वही जब लड़की के माता-पिता को जानकारी मिली तो रोते बिलखते हुए पहूंच,लड़का के माता-पिता द्वारा जान मार देने की बात कही।


वही घटना की जानकारी मिलते ही घोषी पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल घटना कैसे हुई, किसके द्वारा किया गया , जांच का विषय है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News