DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

स्वावलंबी भारत अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में देशी गाय के गोबर से दीया बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

रतनी जिले के रतनी  प्रखंड क्षेत्र के पतियामां एवं रतनी बाजार  में स्वावलंबी भारत अभियान के तहत  रश्मि फाउंडेशन जहानाबाद के तत्वावधान में देशी गाय के गोबर से दीपक निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया।  प्रशिक्षण कार्यक्रम में गाय के गोबर से दीपक बनाने का प्रशिक्षण  इन दोनों जगह के कार्यक्रम में 32 महिलाओं और पुरुषों ने प्रशिक्षण  प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण को स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत सह समन्वयक सह रश्मि फाउंडेशन के सचिव अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं घर में रहकर भी गाय के गोबर से दीपक तैयार कर आत्म स्वावलंबी बन सकते हैं।   प्रशिक्षण प्राप्त कर   रोजगार  बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को गांव से रोजगार बढ़ाने एवं देशी गौवंश बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे गांव में आर्थिक उन्नति आएगा और स्वावलंबी अभियान सफल होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पतियामां में दक्षिणी रतनी फरीदपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश ठाकुर एवं रतनी बाजार में रतनी फरीदपुर दक्षिणी मंडल उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव उपस्थित रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News