सोम, अप्रैल 13, 2026

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 52 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, तीन सांसद और 12 महिलाओं को दिया टिकट

BJP releases names of 52 candidates for Telangana assembly elections, see list

 भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव (Telangana Elections-2023) के लिए 52 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने अपने तीन मौजूदा सांसदों को भी विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है. बीजेपी ने तेलंगाना के विधायक टी राजा का निलंबन भी रद्द कर दिया, जिन्हें पिछले साल अगस्त में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के कारण निलंबित कर दिया गया था. टी राजा की इस टिप्पणी से हैदराबाद में भारी आक्रोश फैल गया था. टी राजा को घोषमहल सीट से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा गया है. वहीं संजय कुमार बंदी करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतरेंगे

विधायक एटाला गजवेल (केसीआर के खिलाफ) और हुजूराबाद से चुनाव लड़ेंगे। दुब्बाका से रघुनंदन राव और गोशामहल से राजा सिंह

सांसद सोयम बापू राव को बोथ से, अरविंद धर्मपुरी को कोरुटला से, बंदी संजय को करीमनगर से मैदान में उतारा गया है। किशन रेड्डी चुनाव नहीं लड़ेंगे

तेलंगाना से विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द:

बीजेपी ने तेलंगाना में अपने इकलौते विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) का निलंबन रद्द कर दिया है। बीजेपी ने पैंगबर मुहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में टी राजा सिंह के गिरफ्तार होने पर अगस्त 2022 के निलंबित कर दिया था। अब बीजेपी ने विधानसभा चुनावों के बीच में टी राजा सिंह का निलंबन रद्द करने का फैसला किया है। तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 2018 में बीजेपी ने तेलंगाना में 119 में से 118 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें सिर्फ टी राजा सिंह जीत पाए थे। वे गोशामहल सीट से जीतकर विधानसभ पहुंचे थे। 

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News